वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपकी आय तो बढे़गी लेकिन आपके खर्च भी अधिक रहेंगे। आपको किसी काम में मनमर्जी के कारण नुकसान हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक डाल सकते हैं, लेकिन आपको उनसे घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपको लेनदेन से संबंधित मामलों को मिल बैठकर सुलझाना बेहतर रहेगा। यदि वह नहीं सुलझे तो उससे आपको समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग के प्रशस्त होंगे। आपने यदि पिताजी से बिना पूछे किसी प्रॉपर्टी में निवेश किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा।