वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)]
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी आध्यात्म के प्रति पूरी रुचि रहेगी। यदि आप किसी काम को बाकी के भरोसे करेंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। साझेदारी में काम करने से वृद्धि होगी। अपने काम की सूची बनाकर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। आत्मविश्वास की भावना को बल मिलेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आप अपने पिताजी से बातचीत करेंगे, तो उसमे आपको सफलता मिलती दिख रही है। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमे अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।