वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। दिखावे में रहने के कारण आपको थोड़ी समस्या होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोग दिल खोलकर निवेश करें। भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। परिवार में यदि कोई कलह लड़ाई झगड़े की स्थिति चल रही थी, वह भी दूर होगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। राजनीति में आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो समस्या हो सकती है।