वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धर्म-कर्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी किसी धार्मिक कार्य के प्रति रुचि रहेगी। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहें। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपकी किसी पुरानी बीमारी के उभरने की संभावना है। यदि ऐसा हो, तो आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। आप किसी से धन उधार ना लें। यदि आपने कोई लोन अप्लाई किया है, तो उसके मिलने में भी आपको समस्या रहेगी।