वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। अपने बिजनेस के कामों आप दिन का काफी समय लगाएंगे और आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं के खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आप वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरते, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय सता रहा है। कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसको लेकर आप परेशान रहेंगे।