वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको जल्दबाजी और भावुकता में किसी निर्णय को लेने से बचना होगा। अत्यधिक तले भोजन से परहेज रखें, नहीं तो आपको कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपका लंबे समय से चल रहा कानूनी मामला आपके पक्ष में आने कि संभावना है। आपको अपरिचित लोगों से दूरी बना कर रखनी होगी, नहीं तो आपका कोई नुकसान करा सकता हैं।