वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप अपनों की गलतियों को अनदेखा ना करें, नहीं तो उन्हें बढ़ावा मिलेगा। यदि कोई पैतृक संपत्ति संबंधित मामला आपको लंबे समय से परेशान कर रहा है, तो उसमें आप अनुभवी व्यक्ति की सलाह से आगे बढ़ेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। व्यवसाय में आज आपकी सोच अच्छी रहेगी। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आपका कोई काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है, जिससे आप पूरा अवश्य करेंगे।