वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से काम करने के लिए रहेगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। महत्वपूर्ण कामों में आपको धैर्य दिखाना होगा। अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो वह आपका कोई नुकसान करा सकते हैं। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई गलती करने से बचना होगा, नहीं तो वह अधिकारियों के सामने आ सकती है। आपकी माताजी किसी बात को लेकर नाराज हो सकती हैं।