वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए रहेगा। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आपके बिजनेस में यदि कुछ धन रुका हुआ था, तो वह आपको प्राप्त हो सकता है। आप कुछ महत्वपूर्ण कार्य में पूरा सहयोग देंगे। भाई- बंधुओं से चल रहे वाद विवाद से आपको छुटकारा मिलेगा और नजदीकियां आएंगी। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में लगाएंगे। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आप किसी दूर की यात्रा पर जा सकते हैं।