वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन सूझबूझ से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप आवश्यक काम में जल्दबाजी न दिखाएं। आज के दिन अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें तो बेहतर होगा। आवश्यक कामों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो उसमें कुछ समस्या हो सकती है। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। किसी को सलाह पर चलना आपके लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको किसी नए घर मकान, दुकान आदि की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आज के दिन आपकी कोई डील फाइनल होते-होते रह सकती है।