वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। विविध विषयों में आप अनुकूल रहेंगे और आप कुछ नए लोगों से भी मेलजोल बढ़ाएंगे। सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में आप कामयाब रहेंगे। आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। विद्यार्थियों को किसी काम के कारण यदि समस्या आ रही थी, तो वह उनके गुरुजनों की मदद से दूर होगी। आपको किसी काम में जीवनसाथी से मदद लेनी पड़ सकती है। माता पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे।