वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनें लेकर आएगा। आपकी नेतृत्व क्षमता को बल मिलेगा और अपनों के साथ आप कुछ समय मौजमस्ती करने में व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और उन्हें किसी अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती हैं। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आपको अपने पेट संबंधित समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। विभिन्न कार्यों में आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। स्थायित्व की भावना को बल मिलेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।