वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा, लेकिन आपको कानूनी मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। पिताजी यदि आपको कोई सलाह दे, तो आप पर अमल अवश्य करें। आपको कुछ जरूरी मुद्दों में बीच में बोलने से बचाना होगा, नहीं तो आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में यदि आपको कोई काम सौंपा जाए, तो आप उसमें ढील ना दें। आप अपने कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।