वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके बढ़ने खर्च आपके लिए समस्या बन सकते हैं, जिन पर आपको लगाम लगानी होगी। माता जी के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर उनके गुरुजनो से बातचीत कर सकते हैं। लेनदेन के मामले में स्पषटता बनाए रखें। सूझबूझ से किसी काम को करें, नही तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई पुराना मामला आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। आपको अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है।