वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने डेली रूटीन को बनाए रखने के लिए रहेगा। आप उसमें बदलाव न करें और यदि आपने किसी अजनबी पर अधिक भरोसा किया, तो वह आपके उसे भरोसे को तोड़ सकता है। आपको खर्चो के साथ-साथ अपने बचत पर भी ध्यान देना होगा, तभी आप अपने भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बना पाएंगे। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आवश्यक मामले गति पकड़ेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।