वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपके आवश्यक काम गति पकड़ेगे। कारोबार से जुड़े लोगों को कुछ सुविधा तो रहेगी, लेकिन उसमें भी अपने अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे। आप यदि किसी से कोई वादा किया है तो उसे समय रहते पूरा करें। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। आपको किसी जोखिम भरे काम को करने से बचना होगा। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रोक हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा।