वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। व्यवसाय में आप किसी नए काम की शुरुआत तो करेंगे, लेकिन उसमें आप पार्टनरशिप में कोई काम ना करें। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। जो जातक सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें किसी बड़े धोखे से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको किसी पुरानी गलती से आप सबक लेना होगा। माता-पिता की सेवा में दिन का काफी समय व्यतीत करेंगे। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होती दिख रही है।