वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखद रहेगा। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिलती रहेगी। आप किसी परिजन के घर दावत पर जा सकते हैं। आप अपने ऊपर भी आज कुछ धन व्यय करेंगे। आप अपने लिए नए कपड़े,मोबाइल,लैपटॉप या फिर किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। पिताजी से आपका कोई वाद विवाद हो सकता है। संतान द्वारा कोई ऐसा कार्य किया जाएगा,जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। आपका कोई बचपन का मित्र आपसे मिलने आ सकता है।