वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपको अपनी आय व व्यय में तालमेल बनाकर ही आगे बढ़ना होगा। आप अपने खानपान की आदतों में भी बदलाव लाएं। सेहत से समझौता बिल्कुल ना करें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित रोग हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे कामों से अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आपको काम के साथ-साथ समय को भी पूरा महत्व देना होगा, नहीं तो समस्या आ सकती है। व्यापार में यदि जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं। आपको लापरवाही से किसी भी काम को नहीं करना है।