वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। ऊंचाइयां आपके कदम चूमेगी और ऑफिस में काम करने वाले लोगों को किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको बॉस की किसी गलत बात पर हां करने से बचना होगा, नहीं तो आपको समस्या होगी। आपके कुछ मित्र आपके शत्रु बन सकते हैं, जिनसे आप सावधानी बरतें। नौकरी के साथ आप किसी पार्टटाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है।