वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
यदि आप किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। आपको किसी को धन उधार देने से बचना होगा। अविवाहित जातकों के लिए विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं। आप वाणी पर संयम रखकर अपने कई कार्य को निकलवाने में कामयाब रहेंगे। आपके चेहरे पर एक अजब सा तेज रहेगा, जिसे देखकर आपके विरोधी भी परास्त होंगे। आपको राजनीतिक सहयोग मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।