वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य पर पूरा जोर देना होगा और धार्मिक कार्य में आपकी आस्था व विश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए आज अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में किसी विपरीत परिस्थिति में क्रोध करने से बचना होगा,नहीं तो समस्या हो सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आज निपट सकता है। आप अपने खर्चों की एक सूची बनाएं तो आपके लिए बेहतर रहेगा।