वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा और आप एक लक्ष्य को बना कर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी साख और सम्मान बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपके कार्य व्यवहार से जुड़े मसले आज सुलझ सकते हैं लेकिन आप किसी जमीन जायदाद की खरीदारी करते समय उसके चल और अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है और आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए आज दंड मिल सकता है।