वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप नकारात्मक चर्चाओं से बचें। कुछ नए लोगों से भी आप अपने मेलजोल को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक मामलों में आपकी रुचि रहेगी। यदि आप यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आप अपने सामानों की सुरक्षा अवश्य रखें। अपने लक्ष्य को त्यागकर आगे बढ़े, तभी आप कोई बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भी आप पूरी सक्रियता रखेंगे। यदि संतान के करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह आज दूर होगा।