वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। लेन-देन के मामले में आज आप सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में आज आप अधिकारियों से किसी बात पर नाराज हो सकते हैं। आप उनके द्वारा दिए काम को समय पर पूरा करें। यदि आपने अपने मन की बात किसी बाहरी व्यक्ति से शेयर की तो वह बाद में आपका मजाक बना सकता है। आपको किसी काम को भाग्य के भरोसे नहीं छोड़ना है। आपकी कुछ अजनबी लोगों से मुलाकात होगी। आपके मन की इच्छा की पूर्ति होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।