वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको व्यवसाय के कुछ नई योजनाओं की ओर ध्यान देना होगा, तभी आप उनसे लाभ कमा पाएंगे। सायंकाल के समय आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। यदि सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं, तो उन्हें किसी वरिष्ठ अधिकारी के सामने कोई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जिसे उन्हें पूरा अवश्य करना होगा। व्यापार में अनावश्यक व्यय के कारण आपका मन परेशान रहेगा। आपको धैर्य से सभी स्थितियों को संभालना होगा तभी आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे।