वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी काम में जोखिम लेने से बचना होगा और आपकी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं पूरी होंगी। आप संस्कारों व परंपराओं पर पूरा जोर देंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी काम में सूझ बूझ दिखाकर आगे बढ़ेंगें और परिजनों के साथ आप कुछ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को कोई पुरस्कार मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा।