वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके भौतिक सुखो में वृद्धि लेकर आएगा। आपको किसी यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। सायंकाल के समय आप मित्रों के साथ सैर सपाटे पर जाएंगे। आपको लोगों के सामने अपनी बात को दृढ़ता पूर्वक रखना होगा। आपको किसी संपत्ति के क्रय विक्रय करते समय वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा,नहीं तो आपको कोई बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। आप संतान को कोई नया व्यवसाय भी करा सकते हैं। भाइयों के साथ आपको वाणी की मधुरता को बनाए रखना बेहतर रहेगा।