वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है और परिवार में आप अपनी जिम्मेदारों को बखूबी निभाएंगे। यदि आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसके चल अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। दीर्घकालीन योजनाएं आगे बढ़ेंगी और कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। किसी मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा और कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।