वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। छोटे व्यापारियों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे। यदि आप कुछ नई योजनाओं की तरफ ध्यान दे रहे हैं, तो उसमें अचानक से धन लाभ हो सकता है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को काम की ओर ध्यान लगाना होगा, नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। सायं काल के समय आपको सामाजिक संबंधों से लाभ मिलेगा, क्योंकि उसमें आपको कोई पदोन्नति मिल सकती है।