वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आएगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपको अपने अंदर अहंकार और घमंड की भावना को नहीं लाना है,नहीं तो लोग आपकी इस आदत के कारण आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको राजनीतिक मामलों में कोई निर्णय अपने सीनियर से पूछकर ही लेना होगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे,लेकिन आपकी कोई पुरानी गलती से आज आपको सबक लेना होगा। यदि आप किसी बैंक, व्यक्ति या संस्था आदि से ऋण उधार लेना चाहते हैं,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा।