वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी चल रही थी, तो वह आज दूर होगी। आपको किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यदि आपने किसी से धन उधार लिया, तो आपके उस धन के वापस आने में मुश्किल होगी। आप अपने किसी काम को लेकर अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन खुशनुमा रहेगा।