वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को अत्यधिक भागदौड़ के बाद ही कुछ सफलता हाथ लगेगी। आपको नई योजनाओं की ओर ध्यान लगाना होगा,तभी वह आपको अचानक से लाभ दे सकती हैं। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी वरिष्ठ अधिकारी के काम को सावधान होकर करना होगा,नहीं तो उन्हें अपने अधिकारियों के सामने कोप का भाजन बनना पड़ सकता है। राजनीतिक दिशा में कार्य लोगों को सावधान रहना होगा,क्योंकि उनके साथी उनकी छवि को खराब करने की कोशिश कर सकते हैं।