वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। कुछ लोगों को अपनी उदारता दिखाने का मौका मिलेगा। आपको लाभ के चक्कर में ज्यादा धन निवेश करने से बचना होगा,लेकिन आपका कोई कार्य अक्समात आपके सिर पर आ सकता है,जिसे आपको पूरा अवश्य करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी पुरानी योजनाओं को भी बल मिलेगा। आप संतान के विवाह में आ रही समस्याओं को लेकर अपने किसी परिजन से मेल मिलाप कर सकते हैं।