वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको व्यापार में अचानक से धन मिलने से आपको प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, लेकिन आपको आज कुछ ऐसे खर्चे होंगे,जो मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। आप कुछ धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जीवनसाथी से चल रही अनबन को आप मिलजुलकर सुलझाएं,नहीं तो वह लंबी चल सकती है। आप अपने किसी मित्र से यदि कुछ पैसों का लेनदेन करें,तो वह बहुत ही सावधानी से करें।