वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके सम्मान में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपनी जीवन शैली में कुछ बदलाव लाना होगा। आपके कार्यक्षेत्र में आज आपको अच्छे कामों से जाना जाएगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आप अपने स्वाभिमान के लिए किसी से भी लड़ सकते हैं, लेकिन उसे ठेस नहीं पहुंचने देंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपनी साख चारों ओर फैलाने में कामयाब रहेंगे। यदि बिजनेस कर रहे लोग कुछ बड़े प्रयास करेंगे, तो वह सफल अवश्य होंगे।