वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपका ध्यान नई-नई योजनाओं की तरफ लगेगा। आप किसी देव स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा और परिवार में छोटे बच्चे भी आपसे कुछ फरमाइशे कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थिति होने पर आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा,नहीं तो कोई आपसे नाराज हो सकता है। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लिया तो वह आज आपसे वापस मांग सकते हैं। संतान के विवाह में आ रही समस्या समाप्त होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।