वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा,क्योंकि परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा और सायंकाल के समय किसी खास मेहमान का आगमन भी हो सकता है। आप अपने दैनिक आवश्यकताओं के प्रयोग की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी करेंगे। नौकर चाकरों का भी आपको भरपूर सहयोग मिलता दिख रहा है। यदि आप किसी से धन उधार लेंगे,तो आपको चुका पाना मुश्किल होगा,इसलिए सावधान रहें। छोटे व्यापारियों को मन मुताबिक लाभ मिलेगा,लेकिन कुछ शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे,जिनसे आपको सावधान रहना होगा।