वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कुछ कठिनाइयां लेकर आएगा,क्योंकि आपको कुछ पुरानी योजनाओं को लॉन्च करना होगा,जिसके बाद आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कार्य करने के लिए योजना बनाकर चलना होगा,तभी आप अपने सभी कार्य को पूरा कर पाएंगे। आपकी अपने किसी मित्र की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह और जन्मदिन आदि का मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा नहीं तो वह आपके बनते हुए कामो में रोड़ा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे।