वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है। आप अपने कुछ आर्थिक मामलों को लेकर परेशान रहेंगे,लेकिन आपको किसी काम के लिए आवश्यक समय तैयार करना होगा। आप अपने बढ़ते हुए खर्चों को लेकर बजट बनाने की सोच सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों की कुछ योजनाएं गति पकड़ेंगी। आपको अपने परिजनों का समर्थन मिलने से कोई नया काम करने का मौका मिल सकता है। आपको लेनदन के मामले में लापरवाही करने से बचना होगा। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था,तो वह आपको वापस मिल सकता है।