वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप अपने व्यवसाय के कामों को लेकर परेशान रहेंगे। यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो उसे भी आप आसानी से उतार पाएंगे। परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर आपसी मतभेद हो सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलह करनी होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही उन्हें कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है। परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।