वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचाने के लिए रहेगा। आपके विरोधी भी अच्छे कार्य करेंगे, जिनसे आप सावधानी बरतें। रक्त संबंधों रिश्तों में मजबूती आएगी और यदि पहले से किसी सदस्य के विवाह संबन्धी कोई बातचीत चल रही थी, तो आज वह तेजी पकड़ सकती है। आपको काम के सिलसिले मे छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो बाद में बहुत बड़ी बीमारी ले सकती हैं। आप कुछ नए लोगों से दूरी बनाकर रखे, नहीं तो वह आपको अपनी बातों में फंसा सकते हैं।