वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अनुकूल रहने वाला है। आपके उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होगी। धार्मिक कार्य के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी, लेकिन विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपका कोई महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरा होगा। लाभ अधिक होने से आज आपको खुशी होगी। आपके कार्यकुशलता बढेगी और आप अपनी इच्छाओं पर काबू बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं। धर्म कर्म के कार्य में भी आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।