वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके साथ कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा और नौकरी में अधिकारी भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। कारोबार की योजना बना रहे लोगों के लिए आज दिन उत्तम रहेगा। आपको ससुराल पक्ष से भी मान सम्मान मिलता दिख रहा है। सामाजिक कार्य में आप पूरी रुचि दिखाएंगे और कुछ कार्य को लेकर आप कुछ प्रदर्शन भी कर सकते हैं।