वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन परोपकार के कार्य को करने के लिए रहेगा और धार्मिक आयोजन में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। आपको कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। भाग्य का साथ मिलने से आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप किसी काम को लेकर आज वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत कर सकते हैं और परिवार में छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपको अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में भी आप कामयाब रहेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।