वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आपकी किसी महान पुरुष से मुलाकात होगी। आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे,जहां आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा,नहीं तो आपकी कोई बात आपके किसी परिजन को बुरी लग सकती है। छात्र एकाग्र होकर पढ़ाई में जुटेंगे,तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आपको बिजनेस करने के लिए कोई नया आइडिया आ सकता है,जिसे आपको तुरंत आगे बढ़ाना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज विवाह बंधन में बंध सकते हैं।