वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आपके रहन-सहन का स्तर भी बढ़ेगा और आप कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली बनेंगे। भौतिक वस्तुओं पर आप पूरा फोकस बनाए रखें। आपकी वाणी की मधुरता देखकर लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। पारिवारिक कार्यों में आपकी पूरी रुचि रहेगी। आपको किसी उमंग व उत्साह के चक्कर में अत्यधिक धन नहीं लगाना है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और वह एक अलग राह पर चलकर अच्छा नाम कमाएंगे।