वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप अपने खानपान में अतिरिक्त सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सोच समझकर ही जोखिम उठाएं। किसी मित्र के कहने में आकर आप बिल्कुल धन ना लगाएं। वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें। आर्थिक मामलों में आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य को आप कोई सलाह देने से बचें।