वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से मजबूती लेकर आएगा। आप अपने निजी व प्रोफेशनल जीवन में तालमेल बैठाने में कामयाब रहेंगे, नहीं तो आपके घर या बाहर कहीं लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको व्यस्तता अधिक रहने के कारण आप अपने कुछ कामों को कल पर टालने की सोच सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो आपको उसे नजरअंदाज नहीं करना है, नहीं तो वह बाद में कोई बड़ी बीमारी लेकर आ सकती है।