वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए प्रसन्नतादायक रहेगा। आप अपने व्यवसाय की योजनाओं से लाभ तो कमाएंगे,लेकिन फिर भी आप अपने सभी कार्य पूरे कर पाएंगे। आपको दूसरों की मदद करने से पहले यह ध्यान देना होगा कि कहीं लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझें। आपको परिवार में किसी सदस्य से खरी-खोटी सुनने को मिल सकती है। आप संतान की शिक्षा में आ रही समस्या के लिए भागदौड़ करेंगे,जिसके लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं,उन्हें अपने साथी पर भरोसा करना होगा।